शासन ने अस्पतालों की नर्सों का यूनिफॉर्म भत्ता दोगुना कर दिया है। अभी तक उन्हें यूनिफॉर्म भत्ते के लिए 1250 रुपये मिलते थे लेकिन नए शासनादेश के बाद अब 2500 रुपये मिलेंगे।
यूनिफॉर्म नवीनीकरण के लिए भी यही राशि मिलेगी। यूनिफॉर्म धुलाई भत्ता भी 50 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये कर दिया गया है। नर्सिंग छात्राओं का यूनिफॉर्म भत्ता भी बढ़ा है।
शासनादेश के मुताबिक ये भत्ते चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण विभाग की नर्सिंग स्टाफ पर लागू होंगे। नर्सों ने यूनिफॉर्म नहीं पहनेंगी तो भत्ते रोक लिए जाएंगे।