फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निरस्त ट्रेनों की संख्या घटने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड के बीच तीसरी लाइन का काम 12 अप्रैल से शुरू होगा। ऐसे में 50 से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे रद्द की गईं ट्रेनों की संख्या कम करने पर मंथन कर रहा है। ऐसा होने पर करीब दस हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। ऐसे में वंदे भारत सहित लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र, गोमतीनगर-गोरखपुर, गोरखपुर साबरमती सहित 50 ट्रेनें 12 अप्रैल से अलग-अलग तारीखों में दो मई तक निरस्त रहेंगी। वहीं, हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल, गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गोमतीनगर तक ही आवाजाही करेंगी। ऐसे में परेशान यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे निरस्त होने वाली ट्रेनों की संख्या कम करने पर मंथन कर रहा है। इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग विभाग के अफसर विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें