राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक राम जन्मभूमि परिसर स्थित कार्यालय में हुई। इससे पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिखर का निर्माण शुरू हो चुका है। शिखर का निर्माण चुनौती पूर्ण है।
शिखर के निर्माण में मंदिर निर्माण में लगी सारी एजेंसियां एक साथ मिलकर काम करेंगी। हर एक लेयर के बाद टेस्टिंग की जाएगी। जिस तरह से काम चल रहा है, जुलाई 2025 तक मंदिर निर्माण कार्य में लगी एजेंसियां 90 फीसदी काम पूरा कर वापस लौट जाएंगी।
नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को रामजन्मभूमि परिसर में निर्माण कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।