कांग्रेस के महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने युवाओं को
आश्वस्त किया कि उन्हें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक टिकट दिए जाएंगे।
राहुल गांधी ने भी 50 फीसदी टिकट युवाओं को देने की बात कही है।
मिस्त्री
युवा कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से शनिवार को आयोजित
‘नेतृत्व विकास सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने युवा कांग्रेसियों
को प्रदेश में पदयात्रा निकालने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चारों जोन
बुंदेलखंड, पश्चिम, मध्य व पूर्वांचल के सभी जिलों को शामिल करते हुए
पदयात्रा निकाली जाए। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों और यूपीए सरकार की
उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया जाए।
प्रदेश
अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि सभी लोगों को जनता के बीच जाकर जमीनी
स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।
युवा कांग्रेस मध्य
जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि चुनाव में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका
निभाएगी।
इस मौके पर यूपी के सह प्रभारी जुबेर खान, राना गोस्वामी, नसीब
सिंह व विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान, तरुण पटेल, राहुल राय,
अमातुल्ला, कनिष्क पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद थे।