फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीआर शिविर, पहले ही दिन खुली पोल

Mon, 03 Feb 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) शिविरों में अव्यवस्था कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गोलागंज व जगदीश चंद बोस वार्ड में रविवार को पहले ही दिन एनपीआर में नाम दर्ज करने का काम समय से शुरू नहीं हो सका। कहीं पर 12 बजे काम शुरू हुआ तो कहीं पर ढाई बजे।

इससे एनपीआर में नाम दर्ज कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके कारण लोगों ने नाराजगी भी जताई।

जगदीश चांद्र बोस वार्ड के क्वींस कॉलेज में एनपीआर का काम दोपहर ढाई बजे शुरू हो सका। एक तो यहां पर एनपीआर का काम करने वाली निजी कम्पनी के कर्मचारी देर से पहुंचे दूसरे स्कूल की अपनी परीक्षा भी थी।
विज्ञापन


इसके कारण करीब साढ़े चार घंटे देरी से काम शुरू हुआ। इसी तरह घसियारी मंडी स्थित बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज में भी एनपीआर का काम दोपहर बारह बजे के बाद शुरू हो सका।
विज्ञापन


यही हाल अन्य शिविरों का भी रहा। शिविर देर से शुरू होने के कारण देर शाम तक एनपीआर में नाम दर्ज कराने के लिए लोग जमा थे।

जगदीश चंद्र बोस वार्ड में एनपीआर काम काम दो फरवरी से शुरू हुआ है और 14 फरवरी तक चलेगा।

इसके लिए बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज घसियारी मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज बीएन रोड, समाज कल्याण विभाग कार्यालय कैंट रोड व क्वींस कॉलेज क्विंटन रोड में शिविर शुरू किया गया है।

इसी तरह गोलागंज वार्ड में इंजीनियर्स इंस्टीट्यूट रिवर बैंक कॉलोनी और क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में शिविर शुरू किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें