फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं सुनाई देगी लखनऊ प्राणि उद्यान में हुक्कू बंदर की आवाज

Fri, 18 Oct 2019 06:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ प्राणि उद्यान से शुक्रवार को एक बुरी खबर आई। यहां का लोकप्रिय हुक्कू बंदर हमेशा के लिए खामोश हो गया। उसकी उम्र 38 से 39 वर्ष बताई गई थी। उसका नाम कालू था। वह लखनऊ जू में 25 नवंबर 1987 को देहरादून से लाया गया था। उस समय उसकी उम्र साल से आठ साल की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब कीपर नौ बजे के आसपास बाड़े में दाखिल हुआ तो उसे हुक्कू बंदर अचेत हालत में मिला। उसे अचेत हालत में जू के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। काफी प्रयासों के बावजूद भी चिकित्सक उसे नहीं बचा पाए। उसने एक बजे के करीब अंतिम सांसे ली।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें