कक्षा नौ से लेकर स्नातक स्तर के विद्यार्थी अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। आईआईटी ने सोमवार से पाठशाला शुरू भी कर दी है। 10 से 20 घंटे का शार्ट-टर्म कोर्स नि:शुल्क और रोजगारपरक है।
विज्ञापन
इसके जरिए पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी की जा सकती है।नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटेल) की मदद से आईआईटी कानपुर, मुंबई और मद्रास के शिक्षकों ने 11 कोर्स शुरू किए हैं। ये नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
कोई भी विद्यार्थी एनपीटेल की वेबसाइट (www.nptel.nic.in) पर जाकर इसकी तैयारी कर सकता है, जिसका बाकायदा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रमाण पत्र के लिए सामान्य शुल्क लिया जाएगा। इस ऑनलाइन क्लास में लाइव वीडियो लेक्चर भी शामिल हैं। चैटिंग से सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। जवाब आईआईटी के विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर देंगे।
विज्ञापन
आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि ज्यादातर कोर्स 10 से 20 घंटे के हैं। इन्हें पढ़ाई की अवधि के बीच में भी किया जा सकता है। रोजाना दोपहर 12 से एक बजे पाठशाला चलेगी। आईआईटी के प्रोफेसर्स ने ही कोर्स डिजाइन किए हैं। नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां इन शार्ट-टर्म कोर्स को महत्व देती हैं