फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 19 मंडियों में मंडी परिषद भी खरीदेगा आलू, 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर सरकारी क्रय केंद्र स्थापित

Fri, 17 Mar 2023 10:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आलू की गिरती की कीमतों को देखते हुए सरकार ने सात जिलों फर्रुखाबाद, कौशांबी, उन्नाव, मैनपुरी, एटा, कासगंज तथा बरेली में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू की है।
विज्ञापन
आलू की खेती - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाफेड के अलावा अब मंडी परिषद भी आलू की खरीद करेगा। हालांकि हाफेड के सात जिलों में लगाए आलू क्रय केंद्रों पर अभी आलू की खरीद नहीं हुई है पर अब मंडी परिषद 19 जिलों की मंडियों में 650 रुपये प्रति क्विंटल की सरकारी दर पर खरीद करेगा। इन सभी जगह सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


आलू की गिरती की कीमतों को देखते हुए सरकार ने सात जिलों फर्रुखाबाद, कौशांबी, उन्नाव, मैनपुरी, एटा, कासगंज तथा बरेली में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू की है। राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) ने यहां आलू क्रय केंद्र लगाए हैं पर अभी तक किसी भी केंद्र पर किसान आलू लेकर नहीं आए। अब इसी योजना में मंडी परिषद ने भी खरीद शुरू की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किए। निदेशक मंडी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बरेली, पीलीभीत, बदायूं, चंदौसी (संभल), बिजनौर, अमरोहा, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, अजुहा(कौशांबी), फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, बुलंदशहर, सहारनपुर व शामली की मंडियों में आलू की खरीद की जाएगी। यहां क्रय केंद्र लगा दिए गए हैं। उधर, उद्यान निदेशक आरके तोमर ने बताया कि ई नैम पर भी ज्यादा आलू बेचा जा रहा है। साथ ही सभी कोल्ड स्टोरों पर टीमें नजर रख रही हैं।

आलू भेजा गया
आगरा व फर्रुखाबाद से शुक्रवार को भी आलू की बिक्री जारी रही। प्रबंध निदेशक हाफेड अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ही जगह से मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाड़ू 10000 मीट्रिक टन से ज्यादा आलू भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें