केजीएमयू में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों का अब ऑनलाइन लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन होगा। राजधानी में एसजीपीजीआई और लोहिया अस्पतालों में मरीजों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से ही मौजूद है।
लेकिन केजीएमयू में यह सुविधा बहुत सस्ते यानी मात्र 21 रुपये में दी जा रही है। इस सुविधा के तहत केजीएमयू की वेबसाइट kgmu.org पर पेशेंट कॉर्नर बनाया गया है।
इसमें ओपीडी पहुंचे वाले मरीजों का डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीज इलाज संबंधी सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकेगा।
लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन के बिना किसी मरीज को इलाज नहीं मिलेगा। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में बृहस्पतिवार से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के एक रुपया की पर्ची लेने के बाद काउंटर लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
इसमें सेंट्रल पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मरीज का पूरा डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को नाम, पता, उम्र, लिंग जिला, फोन नंबर और लॉग इन आईडी पासवर्ड समेत अन्य जानकारियां ऑनलाइन देनपीरभरनी होगी।
पूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही मरीज का लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन स्लिप को पर्चा काउंटर पर दिखाने के बाद पर्चे के लिए एक और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 20 रुपये अदा करने होंगे।
कुल 21 रुपये अदा करने के बाद मरीज को वहां मौजूद कम्प्यूटर ऑपरेटर ओपीडी टिकट जारी कर देगा।