फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब मंडल स्तर पर भी होगा सीएम युवा कॉन्क्लेव और एक्सपो

Sat, 02 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एक्सपो का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का शुक्रवार को समापन हो गया। एक्सपो के सफल आयोजन को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे अब मंडल स्तर पर भी कराने का निर्णय लिया है। समापन दिवस पर अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान आलोक कुमार के साथ निदेशक उद्योग के विजयेंद्र पांडियन ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया किएक्सपो में 150 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान 30 हजार से अधिक युवाओं ने 50 हजार से ज्यादा व्यावसायिक प्रश्नोत्तरी कर कारोबारी दुनिया के गुर सीखे। उद्योग विभाग के अनुसार, 24 हजार से ज्यादा युवाओं ने ऑनलाइन व करीब 4 हजार ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

प्रदर्शनी में डॉ. गैराज, हनीमैन कैफे, एमबीए मखानावाला, अमूल, गो वाटरलेस, दवा इंडिया, टाटा पावर, किडजी, धोबी लाइट, सुपरफ्यूल, चरक डायग्नोस्टिक, एमटेक्स मशीनरी समेत 150 से ज्यादा ब्रांड्स मौजूद रहे। 50 ब्रांड्स ने अपने बिजनेस मॉडल का प्रस्तुतीकरण भी किया। समापन कार्यक्रम में राज्य नोडल अफसर सीएम युवा सर्वेश्वर शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें