फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में करें आवेदन

Thu, 17 Nov 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
आवेदक अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों एवं कार्यालयों के ही भरोसे नहीं रहेंगे। वे डाकघरों में भी पासपोर्ट बनवा सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने डाकघरों को आउटसोर्सिंग के रूप में पासपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इस आदेश से पासपोर्ट कर्मियों में जबरदस्त आक्रोश है। 
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने यहां प्रदर्शन कर नारेबाजी की और काला फीता बांधकर काम किया। डाकघरों में भी सेवा केंद्र की तर्ज पर पासपोर्ट बनाए जाएंगे। यानी डाकघरों में आवेदकों के फॉर्म भरने से लेकर प्रमाण पत्रों का सत्यापन तथा पासपोर्ट छापने का भी काम होगा। 

विदेश मंत्रालय में इस आशय की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसकी मंजूरी से पहले आउटसोर्सिंग के रूप में काम करने की मंजूरी दे दी है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की दिसंबर से ही डाकघरों में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन ने इस आदेश के विरोध में 23 नवंबर को सांकेतिक हड़ताल का एलान किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि यदि विदेश मंत्रालय ने फैसला नहीं बदला तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष विभागीय कर्मियों 1.25 करोड़ पासपोर्ट बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। प्रदर्शन में संजय श्रीवास्तव, एसपी वर्मा, रामजीवन, संदीप शुक्ला, आसिफ हुसैन आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें