फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव की सपा में वापसी, रद्द हुआ 6 साल के निष्कासन  का फैसला

Thu, 17 Nov 2016 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में सुलह होती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का निष्कासन सपा ने रद्द कर दिया है। रामगोपाल यादव को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। शिवपाल यादव और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बीच झगड़े में रामगोपाल यादव को भी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रामगोपाल यादव का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इसके साथ ही रामगोपाल यादव राज्यसभा में सपा संसदीय दल के नेता होंगे और पार्टी महासचिव और प्रवक्ता भी बने रहेंगे।
  Ram Gopal Yadav reinstated in Samajwadi party, will continue to be SP General Secy & spokesperson. pic.twitter.com/kEfszzWtyq — ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें