अमौसी एयरपोर्ट के 10 किमी की परिधि में पतंगबाजी और लेजर लाइट पर पाबंदी लगाई जाएगी। सोमवार को मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट, एलडीए, नगर निगम व यूपी राज्य वन विभाग के अफसरों के साथ हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की। तभी ये निर्णय लिया और पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में पत्र लिखा है।