राजधानी में पुलिस बीट की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक 42 थानों में 290 बीट थे। जिसे एसएसपी के आदेश पर रविवार को बढ़ाकर 3000 कर दिया गया है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बीट पर मजबूत पकड़ बनाए रखने के निर्देश दिये।
रविवार को ही एसएसपी मोहनलालगंज थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बातचीत की। कहा कि बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम दिया जाएगा, वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वालों को दंडित किया जाएगा।
मोहनलालगंज थाने में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 2018 बैच के सिपाहियों की क्लास लगाई। जिसमें ज्यादातर आरक्षी फेल हो गए। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन आरक्षियों का प्रशिक्षण हर दिन होनी चाहिए।
एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, खेल मैदान, उपनिरीक्षकों के लिए बने अत्याधुनिक विवेचना कक्ष, हवालात का निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर संतोष जताया। 125 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सिर्फ आठ बीट। एसएसपी ने तत्काल इसे 80 बीट करने का निर्देश दिया।
रोजाना बीट पर जाना होगा। क्षेत्र के लोगों से मिलकर मोबाइल नंबर व अन्य जरूरी दस्तावेजों का संग्रहण करना होगा। बीट की छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करना होगा।