शनिवार को जिन सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है वे सीटें विधायकों के सांसद निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई हैं। कानपुर की गोविंद नगर सीट से विधायक रहे सत्यदेव पचौरी कानपुर से सांसद चुने गए हैं। लखनऊ कैंट से विधायक रहीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से सांसद चुनी गई हैं।
बाराबंकी की जैदपुर सीट से विधायक रहे उपेंद्र राय बाराबंकी से सांसद निर्वाचित हुए हैं जबकि चित्रकूट की मानिकपुर सीट से विधायक रहे आर.के. पटेल बांदा से सांसद चुने गए हैं।
बहराइच की बलहा सीट से विधायक रहे अक्षयवर लाल गौंड बहराइच, सहारनपुर की गंगोह सीट से विधायक रहे प्रदीप चौधरी कैराना, अलीगढ़ की इगलास सीट से विधायक राजवीर वाल्मीकि हाथरस, प्रतापगढ़ से विधायक रहे संगमलाल गुप्त वहीं से सांसद, रामपुर से विधायक रहे मो. आजम खां वहीं से सांसद तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से विधायक रहे रितेश पांडेय अंबेडकरनगर से सांसद चुने जा चुके हैं।