लखनऊ। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने तोप दरवाजा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनियमितताओं पर नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा है कि क्यों न आपकी संविदा समाप्त कर दी जाए?
पत्र में कहा गया कि एसीएमओ ने कई बार केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी अनुपस्थिति पाई गईं। केंद्र पर कार्यरत महिला कर्मचारी व फार्मासिस्ट ने पद का दुरुपयोग करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की लिखित शिकायतें भी की हैं। एक सप्ताह में जवाब न मिलने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।