फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 13 आरटीओ, एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, परिवहन आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन आयुक्त ने राजस्व कम वसूलने वाले ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की है, जिससे अन्य अफसर सकते में आ गए हैं। परिवहन आयुक्त ने बीती 14 मई को आयोजित विभागीय राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि राजस्व प्राप्ति सुधारी जाए लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने कम राजस्व प्राप्त करने वाले 13 आरटीओ और एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

विज्ञापन


राजस्व को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई अफसर लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। परिवहन आयुक्त ने राजस्व कम वसूलने वाले ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की है, जिससे अन्य अफसर सकते में आ गए हैं। जिन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, उसमें चित्रकूट धाम बांदा के आरटीओ संत देव सिंह, कानपुर परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त डॉ विजय कुमार, आजमगढ़ के आरटीओ राधेश्याम, प्रयागराज के आरटीओ राजेश कुमार मौर्य, एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन कौशांबी तारकेश्वर मल्ल, आरटीओ प्रशासन प्रवर्तन उन्नाव अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर पुष्पांजलि मित्रा गौतम, एआरटीओ प्रशासन फर्रुखाबाद बृजेंद्र नाथ चौधरी, एआरटीओ प्रशासन सीतापुर माला बाजपेई, एआरटीओ प्रवर्तन सीतापुर संजय कुमार गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अयोध्या प्रवीण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन फिरोजाबाद सुरेश चंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन कन्नौज इज्या तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं
परिवहन आयुक्त ने बीती 14 मई को आयोजित विभागीय राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि राजस्व प्राप्ति सुधारी जाए लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया। शिथिलता बरतते रहे। यही वजह है कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति में शिथिलता बरतते रहने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें