लखनऊ। अवैध तरीके से प्रचार करने के मामले में नगर निगम ने छह एजेंसियों को नोटिस दिया है। इन पर 20 से 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाएगा। कई जगहों पर अवैध प्रचार सामग्री भी टीम ने हटवाई है।
नगर निगम के प्रचार अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगाने पर जोन एक में मेसर्स अभिनव ट्रेडर्स, भारत अकादमी, जर्मन होम्योपैथिक क्लीनिक, मेसर्स मैरी गार्डनेस कॉन्वेंट स्कूल, ज्ञानोदय डिग्री कालेज, एजुकेयर कोचिंग व बर्लिंग्टन स्क्वायर बिल्डिंग मालिक को नोटिस दिया गया है। इसमें लिखा गया है कि वे प्रचार सामग्री हटाएं। यदि तीन दिन में अवैध विज्ञापन नहीं हटाया तो नगर निगम उसे हटा देगा। इस पर आने वाला खर्च भी वसूला जाएगा।