फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का तत्काल टिकट लेते हैं तो पढ़े ये जरूरी खबर..

Wed, 10 Jun 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल कोटे के रिजर्वेशन के लिए लाइन लगाने में दलालों की हेराफेरी पर रेलवे अंकुश लगाएगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे अगले माह से ऐशबाग,सिटी स्टेशन,डालीगंज,मोहिबुल्लापुर,बादशाहनगर और गोमतीनगर रेल आरक्षण केंद्रों पर टोकन प्रणाली लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन


रिजर्वेशन कराने आए लोगों को सुबह छह बजे ये टोकन बांटे जाएंगे। इसके बाद वे टोकन लेकर अपने घर वापस जा सकते हैं और 10 बजे आरक्षण काउंटर खुलने के समय टोकन के क्रम में लाइन लगाकर टिकट बनवा सकते हैं।

डीआरएम अनूप कुमार ने मंगलवार को लखनऊ जंक्शन पर रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा के समापन समारोह में यह जानकारी दी। डीआरएम ने माना कि लखनऊ सिटी स्टेशन सहित कुछ रिजर्वेशन सेंटरों पर दलालों और रेलकर्मियों की मिलीभगत के कारण तत्काल कोटे का कन्फर्म टिकट वास्तविक यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिजर्वेशन सेंटर पर पारदर्शिता बरतते हुए अगले माह से टोकन प्रणाली लागू किया जाएगा। इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि टोकन उन यात्रियों को ही दिए जाएं,जो अपनी आईडी लेकर स्वयं लाइन में खड़े हों या यात्री से उनका पारिवारिक रिश्ता होगा।
विज्ञापन

रिटायरिंग रूम बदलेंगे बजट होटल में

डीआरएम ने बताया कि लखनऊ जंक्शन के कैबवे के पास मौजूदा बिल्डिंग में एक और जनरल टिकट घर बनेगा। इसके अलावा इस माह के अंत तक नौ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) भी लगेगी। इसके बाद स्टेशन पर जनरल टिकट के लिए लाइन नहीं लगेगी।

लखनऊ जंक्शन के यात्री विश्रामालयों को जल्द ही बजट होटल में तब्दील किया जाएगा। बजट होटल भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) बनाएगा।

इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे और आईआरसीटीसी के बीच बजट होटल को लेकर एमओयू जल्द हो जाएगा। इसके अलावा लखनऊ जंक्शन के कैबवे पर एक आलीशान कैफेटेरिया भी बनेगा।

डीआरएम ने बताया कि डबल डेकर को जयपुर तक  चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। अभी सप्ताह में दो दिन चल रही एसी डबल डेकर ट्रेन को सप्ताह में पांच दिन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड में प्रस्ताव पर अमलीजामा पहनाने की कार्रवाई चल रही है। पूर्वोत्तर रेलवे को उम्मीद है कि जयपुर तक डबल डेकर चलाने के प्रस्ताव पर जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें