बैंक ऑफ बड़ौदा के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी पासबुक की एंट्री व धन जमा करने के लिए बैंक के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपनी सुविधानुसार ये सब कर सकेंगे।
गुरुवार को हजरतगंज शाखा में आयोजित समारोह में बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसएस मूंदड़ा ने इन हाइटेक सुविधाओं की शुरुआत की।
ये नॉन स्टॉप बैंकिंग सेवा 51 एटीएम केंद्रों पर मुहैया कराई गई है।
इससे पूर्व विभूतिखंड गोमती नगर स्थित बड़ौदा हाउस में बैंक की ओर से ‘बैंकों की अस्तित्वों की गुणवत्ता को बढ़ाने की चुनौतियां’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का शुभारंभ प्रबंध निदेशक ने किया। इस मौके पर आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में 7688 लाभार्थियों को 75.74 करोड़ का ऋण-पत्र वितरित किया गया।
इस मौके पर आरबीआई के महाप्रबंधक रमाकांत गुप्ता, जयपुरिया प्रबंधन संस्थान के प्रो. श्यामजी मेहरोत्रा, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर दुबे, बॉब के महाप्रबंधक प्रभात अग्रवाल मौजूद रहे।
इनके अलावा बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान के महाप्रबंधक एके थिट्टे, राकेश शर्मा, निर्मेष कुमार और एके. सिंगला भी वहां थे। इस मौके पर बॉब केसहायक महाप्रबंधक (समन्वय) रोशन लाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।