फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री पर कानून का शिकंजा कसा, गैर जमानती वारंट जारी

Sun, 05 Mar 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य सात आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मामले में लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है और चार जगहों पर छापेमारी भी की गई है। वहीं, गायत्री की देश छोड़कर भागने की आशंका को ध्यान में रखते हुए चार सप्ताह के लिए उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि गायत्री के खिलाफ लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में गैंगरेप पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया।

गायत्री मामले में भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों ने यूपी सरकार पर भी निशाना साधा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गायत्री को अपने छिपाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर शुक्रवार को मीडिया में बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि जिसे भी लगता है कि मैंने गायत्री को अपने घर में छिपाया वो मेरे साथ कैमरे लेकर मेरे घर चले।

वहीं, शनिवार को जौनपुर में रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायत्री को ‌लेकर अखिलेश सरकार पर हमला बोला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें