कैंट विस क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के दौरान रिजर्व कर्मियों सहित जुटाए जाने वाले 22 सौ कर्मचारियों की सूची व डाटा फीडिंग का काम प्रभारी अधिकारी कार्मिक व एडीएम एफआर अवनीश सक्सेना द्वारा कराया जा रहा था।
बताया कि लगातार चेतावनी पर भी एलडीए, नगर निगम, आवास विकास परिषद, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, एनबीआरआई, बैंक, बेसिक शिक्षा व सीमैप सहित 15 विभागों ने सेवानिवृत्त हो चुके, मृतक व बीमारी के कारण लंबे अवकाश पर चल रहे कार्मिकों की अपडेट सूचना नहीं दी है।
डीएम ने 23 सितंबर को सुबह 11 बजे कार्यालाध्यक्षों को अपडेट सूची के साथ विकास भवन में तलब किया है। शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ चुनाव कार्य में असहयोग का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण सत्यापन में शिथिलता बरतने वाले निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सुपरवाइजरों को भी तीन दिनों में आयोग के मोबाइल एप पर वोटर सत्यापन का काम पूरा कराने का नोटिस जारी किया गया है।