कानपुर की गोविंद नगर सीट से विधायक रहे सत्यदेव पचौरी कानपुर, लखनऊ कैंट से विधायक रहीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद, बाराबंकी की जैदपुर सीट से विधायक रहे उपेंद्र राय बाराबंकी, चित्रकूट की मानिकपुर सीट से विधायक रहे आरके पटेल बांदा, बहराइच की बलहा सीट से विधायक रहे अक्षयवर लाल गौंड बहराइच, सहारनपुर की गंगोह सीट से विधायक रहे प्रदीप चौधरी कैराना, अलीगढ़ की इगलास सीट से विधायक राजवीर वाल्मीकि हाथरस तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से विधायक रहे रितेश पांडेय अंबेडकरनगर सांसद चुने जा चुके हैं।
प्रतापगढ़ से विधायक रहे संगमलाल गुप्त और रामपुर से विधायक रहे मो. आजम खां वहीं से सांसद से चुने गए हैं।