फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा विवाद: एनसीआर में हाईअलर्ट घोषित, 50 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, एसटीएफ को सौंपी जांच

Mon, 13 Apr 2026 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

STF to investigate Noida: प्रधानमंत्री के मंगलवार को सहारनपुर दौरे को देखते हुए भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एनसीआर से लेकर सहारनपुर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में हुए बवाल के बाद पूरे एनसीआर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने 50 से अधिक ऐसे संदिग्ध अकाउंट चिन्हित किए हैं, जिनसे भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं।

विज्ञापन


इन अकाउंट्स के जरिए माहौल बिगाड़ने की सुनियोजित कोशिश की आशंका जताई गई है। ये एकाउंट बीते 24 घंटे के भीतर बनाए गए हैं। मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है, जो इन सभी अकाउंट्स के डिजिटल ट्रेल खंगाल रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक जो अकाउंट चिन्हित किए गए हैं वह लगातार श्रमिक आंदोलन से जुड़े भ्रामक नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे थे। ऐसे में इनकी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने नोएडा के सभी पुलिस अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिए। स्पष्ट कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें। श्रमिकों से संवाद स्थापित करें, जिससे किसी तरह की स्थिति न बिगड़े।

इसलिए विशेष सतर्कता, अफवाहों पर न दें ध्यान
प्रधानमंत्री के मंगलवार को सहारनपुर दौरे को देखते हुए भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एनसीआर से लेकर सहारनपुर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल दें। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता में कोई कमी नहीं बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें