फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा विवाद: सीएम के निर्देश पर गठित हुई उच्च स्तरीय समिति, किसी भी दशा में शांति बनाए रखने के निर्देश जारी

Mon, 13 Apr 2026 09:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Noida dispute: मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोएडा में औद्योगिक शांति और श्रमिकों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
नोएडा की घटना पर हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोएडा में औद्योगिक असामंजस्य को समाप्त करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को नोएडा के ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव श्रम, और नोएडा के जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने विभिन्न कंपनियों के श्रमिकों और उनके प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। श्रमिकों ने मुख्य रूप से वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान और कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने जैसी मांगें रखीं।

विज्ञापन


समिति ने श्रमिकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी औद्योगिक इकाइयों में श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी श्रमिक का शोषण न हो। इसके साथ ही, समिति ने श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने श्रमिकों से शांतिपूर्ण ढंग से अपने काम पर लौटने का आग्रह किया है ताकि क्षेत्र के औद्योगिक वातावरण में विश्वास और स्थिरता बनी रहे।

 सोमवार को औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश और ओवरटाइम के दोगुने भुगतान जैसी मांगें रखीं। समिति ने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रशासन ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने, काम पर लौटने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें