फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: 11 नए कॉलेजों को एनओसी, लॉ, बीकॉम, बीए कोर्स शुरू करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों की संख्या में और इजाफा होगा। विश्वविद्यालय ने 11 नए कॉलेजों को एनओसी दे दी है। ये कॉलेज अब अन्य औपचारिकताएं पूरी कर सत्र 2021-22 से लॉ तीन वर्षीय, पांच वर्षीय, बीएससी, बीकॉम, बीए कोर्स शुरू कर सकेंगे। इसमें लखनऊ के साथ-साथ लखीमपुर खीरी और सीतापुर के भी कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

विवि का दायरा इस सत्र से लखनऊ के साथ-साथ चार अन्य जिलों में भी बढ़ गया है। इस क्रम में विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों नए कॉलेजों व विषयों से संबद्धता के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें दो दर्जन से अधिक कॉलेजों ने एनओसी के लिए आवेदन किए थे। हाल में हुई एनओसी समिति की बैठक में आवेदन करने वाले कॉलेजों में से 11 को आगे की प्रक्रिया पूरी करने की हरी झंडी दी है। इसमें लखनऊ के छह, सीतापुर के तीन, लखीमपुर खीरी के दो कॉलेज शामिल हैं। वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 174 है।
समिति करेगी कॉलेजों का निरीक्षण
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले उन कॉलेजों को एनओसी दे दी गई है, जो नियम पूरा करते थे। अब ये कॉलेज संबद्धता के लिए विस्तृत सूचना के साथ आवेदन करेंगे। विवि की गठित समिति इन कॉलेजों का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद उनको संबद्धता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें