फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगीं दुकानें, तो पड़ेगा नगर निगम का चाबुक

Fri, 06 Dec 2013 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने तय किया है कि शहर में कहीं भी आठ मीटर से कम चौड़ी सड़क पर पटरी दुकानें नहीं लगेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पटरी दुकानदार जहां भी कारोबार करेंगे, निगम की हद में रहना पड़ेगा। सबसे पहले जोन-1 में सर्वे कर 929 पटरी दुकानदारों को चिन्हित किया गया है।

इनकी दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगवाई जाएंगी। सड़क के केवल एक ही तरफ पटरी दुकानें लग सकेंगी।
फेरी नीति को लागू करने को लेकर नगर निगम में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बैठक ली।

इसमें जोन-1 और अमीनाबाद क्षेत्र में पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने पर समीक्षा की गई।

जोन-1 में हजरतगंज, बाल्मीकि मार्ग, बेलदारी लेन, राणाप्रताप मार्ग, कैपर रोड, ला प्लास रोड, लालबाग, त्रिलोकनाथ रोड, विक्रमादित्य मार्ग और कैसरबाग का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमीनाबाद में नजीराबाद, जगत सिनेमा रोड, गड़बड़झाला, सोलेमन रोड, झंडेवाला पार्क रोड आदि सारे क्षेत्रों में कुल 929 पटरी दुकानदारों को सर्वे में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने आदेश किया कि सभी दुकानदारों के लिए हदबंदी तय की जाए। इसके अलावा सड़क के केवल एक ओर ही पटरी दुकानदार कारोबार कर सकेंगे। सबसे अधिक ध्यान अमीनाबाद का रखने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें