फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: नई व्यवस्था में भी नहीं मिली राहत, तत्काल टिकट के नाम पर यात्रियों के हाथ लगी फिर से मायूसी

Wed, 02 Jul 2025 04:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रेलवे द्वारा तत्काल टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था पहले ही दिन असफल साबित हुई। अधिकतर यात्रियों को बुकिंग शुरू होते ही रिग्रेट दिखा और वे वेटिंग टिकट तक नहीं ले सके। चारबाग रेलवे स्टेशन पर लाइन में लगे लोग मायूस लौटे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने मंगलवार से नई व्यवस्था शुरू की। यात्रियों को लगा कि आईआरसीटीसी एजेंटों की बुकिंग समय में कटौती से उन्हें टिकट मिल जाएगा, लेकिन तत्काल टिकट के नाम पर उनके हाथ मायूसी लगी। कोटा के लिए बुकिंग शुरू होते ही रिग्रेट दिखने लगा। ज्यादातर लोगों को तत्काल में वेटिंग टिकट तक नसीब नहीं हुआ।

 

रेलवे प्रशासन ने तत्काल टिकटों में फर्जीवाड़ा रोकने और प्रामाणिक यात्रियों को राहत देने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक केवल प्रामाणिक यात्री ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट, एप या टिकट काउंटर से टिकट बुक कर सकेंगे। 30 मिनट बाद ही अधिकृत एजेंट बुकिंग कर पाएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षित टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट लेने पहुंचे यात्रियों ने बताया कि उन्हें टिकट नहीं मिला। बुकिंग हाल में प्रवेश से पहले सुरक्षाकर्मियों ने लाइन में लगा दिया। उनकी फोटो ली। बुकिंग शुरू होते ही अधिकतर ट्रेनों में तत्काल कोटा रिग्रेट दिखने लगा।

विज्ञापन

निर्भय सिंह ने बताया कि बुधवार को जम्मू जाने के लिए सुबह 10 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचा। फार्म भरकर काउंटर पर दिया, लेकिन बताया गया कि सभी सीटें रिग्रेट हैं। वेटिंग टिकट भी नहीं मिला। मजबूरी में लौटना पड़ा। राजन कुमार निगम को  मुजफ्फरपुर जाना था। काउंटर पर कहा गया कि तत्काल की सभी सीटें फुल हैं। पहले कम से कम वेटिंग टिकट मिल जाता था, जिससे कन्फर्म होने की संभावना रहती थी। अब वह भी नहीं रहा।


प्रमुख ट्रेनों में स्थिति

  • पुष्पक एक्सप्रेस (लखनऊ-मुंबई) : सुबह से ही तत्काल कोटा रिग्रेट
  • लखनऊ मेल (12229) : स्लीपर और थर्ड एसी में सीटें रिग्रेट

विज्ञापन

ये भी पढ़े- UP: मायावती ने सरकारी स्कूलों के विलय का किया विरोध, कहा- ये फैसला गरीब विरोधी, सरकार वापस ले

लखनऊ मेल में 16 सीटों बाद रिग्रेट

रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, लखनऊ मेल में द्वितीय एसी के लिए 24 और तृतीय एसी के लिए 36 सीटों का तत्काल कोटा निर्धारित है, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद 16 सीटों के बाद रिग्रेट दिखना शुरू हो गया। इससे कई यात्री टिकट नहीं ले सके। हालांकि, लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस में देर शाम तक सीटें उपलब्ध रहीं।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी का कहना है कि नई व्यवस्था मंगलवार से लागू हुई है। पहले दिन किसी यात्री या एजेंट को कोई परेशानी नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें