फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : लखनऊ में नहीं मिला कोई नया पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Fri, 13 Mar 2020 10:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
विज्ञापन

नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित कोई नया पॉजिटिव मरीज सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही विभाग ने आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने के साथ किसी भी तरह से भयभीत न होने की अपील की है।

विज्ञापन


उधर, नौ संदिग्ध यात्रियों को शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से छह लखनऊ, एक आगरा, एक अमरोहा, एक आजमगढ़ और एक सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती है।

संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 69 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 39 केजीएमयू, 11 नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली, 4 बीएचयू वाराणसी और 3 नमूने एएमयू अलीगढ़ भेजे गए हैं। अब तक 651 नमूने लैब भेजे जा चुके हैं। इनमें से 549 निगेटिव आए हैं, जबकि 92 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण

उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण वाले लोगों के संपर्क में चार नए लोगों को भी भर्ती कराया गया है। इनमें तीन आगरा और एक नोएडा का है। वहीं आगरा में छह अन्य लोग भी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। ये भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे लेकिन इनमें बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।

नेपाल भारत सीमा पर 7248 लोगों को स्क्रीनिंग की गई, जबकि 1932 गांवों में लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश में अब तक 141 यात्री कोरोना वायरस लक्षण वाले पाए गए हैं। प्रदेश में रह रहे 2909 यात्रियों की पहचान की गई जो 12 देशों की यात्रा करके आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें