फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइन नहीं, इंतजार नहीं... चंद मिनटों में हो गया महीनों से फंसा आधार का काम

विज्ञापन
आधार ​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। आधार बनवाने और अपडेट करवाने की जद्दोजहद तमाम लोगों को रहती है। ऐसे 63 लोग जो महीनों से आधार का काम करवाने के लिए परेशान थे, रविवार को अमर उजाला कार्यालय में लगे कैंप में चंद मिनटों में उनका काम हो गया। बच्चे, युवा और बुजुर्गों का कैंप में खूब उत्साह दिखा। तमाम लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि काम इतनी जल्दी भी हो सकता है।
विज्ञापन

यूआईडीएआई के सहयोग से रविवार को डालीबाग हजरतगंज स्थित कार्यालय में कैंप लगाया गया, जिसमें नया आधार बनवाने और उसे अपडेट करवाने की सुविधा दी गई। एक दिन पहले आवेदकाें का रजिस्ट्रेशन किया गया था। नया आधार बनवाने वालों का पांच साल तक के बच्चों की संख्या अधिक थी। अन्य लोगों ने फोन नंबर, बायोमेट्रिक, फोटो और पता अपडेट कराया।
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने भी अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाए। यूआईडीएआई की तरफ से कैंप में सचिन श्रीवास्तव और विपिन यादव ने शाम छह बजे तक आधार बनाने व अपडेट करने का काम किया।
विज्ञापन

आधार में मुख्य रूप से मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक, फोटो, ईमेल और पता अपडेट किया गया। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने भी अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाए। यूआईडीएआई की तरफ से कैंप में सचिन श्रीवास्तव और विपिन यादव ने शाम छह बजे तक आधार बनाने व अपडेट करने का काम किया।

आधार के बारे में ली जानकारी
कैंप के दौरान 20 ऐसे लोग आए, जिन्होंने आधार बनवाने की प्रक्रिया जानी। इनमें से कुछ ऐसे भी थे, जिनके पास उपलब्ध दस्तावेजों में कुछ न कुछ कमी थी। यूआईडीएआई के कर्मचारियों ने उन्हें दस्तावेज में सुधार की प्रक्रिया बताई। ये जानकारी उन्हें भविष्य में आधार बनवाने की प्रक्रिया में सहूलियत देगी।
आज भी इन आवेदकों का होगा काम
शनिवार को किए गए रजिस्ट्रेशन में से 35 लोगों के आधार का काम बाकी है। इसलिए सोमवार को इन आवेदकों का काम अमर उजाला कार्यालय में कैंप लगाकर किया जाएगा। केवल रजिस्ट्रर्ड आवेदकों को ही बुलाया गया है। कोई नया पंजीकरण नहीं होगा। अगर अन्य किसी को आधार संबंधी काम करवाना है तो उसे अगले कैंप का इंतजार करना होगा, जिसकी जानकारी खबर के माध्यम से दी जाएगी।

ये जानकारी है जरूरी
- पांच साल तक की उम्र के बच्चों का आधार बनवाने के लिए उनका जन्म प्रमाणपत्र (ऑरिजनल रंगीन) अनिवार्य है। साथ ही माता-पिता में से किसी एक की मौजूदगी जरूरी होगी, क्योंकि उनका बायोमेट्रिक लिया जाएगा।
- 5 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चे, किशोर व किशोरी जिनके पास सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र (ऑरिजनल रंगीन) है, उसमें आधार की प्रक्रिया में माता या पिता का बायोमेट्रिक होता है।

- 5-18 वर्ष के वे आवेदक जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र (ऑरिजनल रंगीन) के साथ जाति, निवास या फिर पासपोर्ट है, तब भी उनके साथ माता या पिता का आना अनिवार्य होता है।
आधार में दर्ज ये चीजें अपडेट हो सकेंगी
- बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर, ईमेल या फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड लाना होता है।
- अगर आधार में दर्ज पता अपडेट कराना है तो आवेदकों को आधार कार्ड के साथ पते का प्रमाण जैसे पासपोर्ट, निवास प्रमाणपत्र, बिजली बिल, राशन कार्ड या कोई सरकारी विभागीय आईडी कार्ड लाना होता है।

नोट: - कैंप में आधार में दर्ज जन्मतिथि और नाम अपडेट नहीं किया जाएगा।
- आधार अपडेट कोई भी करवा सकता है। इसमें उम्र की सीमा तय नहीं की गई है।

Iअमर उजाला की पहल सराहनीय है। लोगों को काफी सहूलियत हुई। आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के पास होना अनिवार्य है। I
I- प्रशांत कुमार सिंह, उपमहानिदेशक, यूआईडीएआईI

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

आधार शिविर में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें