फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में ठंडी पछुआ हवाओं की वापसी, दृश्यता 600 मीटर पहुंची

विज्ञापन
रविवार रात सर्द हवा के चलते छाई धंधु और गर्म पकड़ों से ढके लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार दिन में सामान्य मौसम के बाद शाम में सर्द पछुआ हवाओं ने राजधानी में वापसी की। हवा में अचानक ठंड बढ़ने से लोग चौंक पड़े। रविवार की सुबह शहर और ग्रामीण इलाकों में कोहरे और धुंध का असर भी देखने को मिला। सुबह दृश्यता 600 मीटर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को भी राजधानी में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।

रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

रविवार रात सर्द हवा के चलते छाई धंधु और गर्म पकड़ों से ढके लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात सर्द हवा के चलते छाई धंधु और गर्म पकड़ों से ढके लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात सर्द हवा के चलते छाई धंधु और गर्म पकड़ों से ढके लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात सर्द हवा के चलते छाई धंधु और गर्म पकड़ों से ढके लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें