फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC ने समूह 'ग' व 'घ' की नियुक्तियों से इंटरव्यू खत्म करने पर दी सहमति

Thu, 27 Jul 2017 01:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी राज्य लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समूह ‘ग’ व ‘घ’ तथा समूह ‘ख’ के अराजपत्रित पदों पर भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में समूह ‘ग’ व ‘घ’ की भर्तियों से इंटरव्यू खत्म करने का वादा किया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार सत्ता में आई तो उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के मुताबिक  सभी अराजपत्रित पदों की भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने की कार्यवाही शुरू की।

शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने समूह ‘ख’ के अराजपत्रित तथा समूह ‘ग’ व ‘घ’ के सभी पदों से इंटरव्यू खत्म करने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त व न्याय विभाग की राय ली। इनकी सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा गया था।
विज्ञापन


नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद भर्तियों में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे भर्तियों से इंटरव्यू के नाम पर की जाने वाली मनमानी पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में 11.35 लाख अराजपत्रित कर्मचारी

प्रदेश में इस समय सरकारी कर्मचारियों के 12,18,133 पद सृजित हैं। इनमें 82,304 राजपत्रित अधिकारी तथा 11,35,829 अराजपत्रित कर्मी हैं।

बताया जाता है कि सरकारी कर्मियों के एक तिहाई से अधिक पद खाली चल रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियां जिस समय रोकी गईं, उस समय करीब 13 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही थी।

नियुक्ति एवं कार्मिक  विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की संख्या मांगी है। पदों का ब्योरा आने के बाद भर्ती से जुड़ी कार्यवाही शुरू हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें