प्रो.आरिफ अयूबी ने बताया कि प्रिंस टिसोलो मोपिली के साथ ही क्रिस्टी लुब्बा नाम की विदेशी छात्रा भी बिना सूचना के चली गई है। इन दोनों की सूचना आईसीसीआर और विदेश मंत्रालय को दी गई है।
प्रो. आरिफ का कहना है कि फेल होने पर छात्र को आईसीसीआर की स्कॉलरशिप वापस करनी होती है। पहले भी देखा गया है कि छात्र फेल होने के बाद शिक्षकों पर आरोप लगाते हैं। इस बार भी छात्र बिना सूचना के गायब हो गए हैं।
इसकी सूचना आईसीसीआर और विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। प्रो. आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय बंद होने के कारण छात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। शनिवार को जांच की जाएगी।