फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बड़े भ्रष्टों पर नहीं हो रही कार्रवाई : अधिवेशन में यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के मुखिया ने लगाया आरोप 

Thu, 30 Dec 2021 11:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रोडवेज प्रबंधन नियोजित तरीके से बेटिकट यात्रियों को ढोने और बसों के मेंटेनेंस से खिलवाड़ करने वाले भ्रष्टों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं जिन भ्रष्टों को मुख्यालय से अटैच होना चाहिए था, वे काफी समय से संरक्षण पाकर मनमानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज प्रबंधन नियोजित तरीके से बेटिकट यात्रियों को ढोने और बसों के मेंटेनेंस से खिलवाड़ करने वाले भ्रष्टों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं जिन भ्रष्टों को मुख्यालय से अटैच होना चाहिए था, वे काफी समय से संरक्षण पाकर मनमानी कर रहे हैं। इससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ये बातें बुधवार को यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के मुखिया (प्रांतीय अध्यक्ष) पंडित रामजी त्रिपाठी ने कैसरबाग स्थित नारी नाट्य कला केंद्र में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में कहीं। उन्होंने 2000 नई बसों को खरीदने और कर्मचारियों को 27 फीसदी महंगाई भत्ता देने की आवाज उठाई। कहा, प्रबंधन संविदा कर्मचारियों को जल्द नियमित करे और समान कार्य का समान वेतन व्यवस्था को लागू करे। 

विज्ञापन


महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में अभी भी स्पेयर पार्ट्स की कमी है। उन्होंने चक्काजाम का अल्टीमेटम दिया है। कहा, बसें चलेंगी तो आय बढ़ेगी, तब ही निगम को बचाया जा सकेगा। अधिवेशन में वीडी मिश्रा, शिवम त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, रुपेश कुमार, ओमवीर सिंह, सत्यनरायन शर्मा, मनोज सिरोही सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। 

निष्कासित कर्मियों ने निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन से निष्कासित 603 टीजी-दो कर्मचारियों ने सेवा में बहाली की मांग को लेकर ईको गार्डन में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी सेवा बहाल की जाए। संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक देश दीपक ने कहा कि विभाग की गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कई बार उन्हें मदद का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें