फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 13 जनवरी को लखनऊ में रमाबाई आंबेडकर मैदान में संकल्प दिवस मनाएगी निषाद पार्टी

Tue, 09 Jan 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निषाद पार्टी द्वारा 13 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री सहित राज्य व केंद्र के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी पार्टी के सुप्रीमो डॉ. संजय निषाद ने दी।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 13 जनवरी को निषाद पार्टी अपने 11वें संकल्प दिवस को भव्य और विशाल बनाने जा रही है। निषाद ने बताया कि संकल्प दिवस का आयोजन लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में होगा और प्रदेश भर से मछुआ समाज के लोग एकजुट होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संकल्प दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अन्य अथितियों को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रामलला की आरती उतारी, जय श्रीराम का उद्घोष गूंजा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अतिथियों के लिए खींची 'लक्ष्मण रेखा, अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे ये चीज
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समाज के विकास और उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की केंद्र सरकार ने  67 वर्षों में पूरे देश के मछुआ समाज के लिए केवल 3000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने केवल नौ वर्षों में 39,000 करोड़ रुपये मछुआ समाज के लिए आवंटित किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री स्वयं निषाद समाज की चिंता करते हैं और निषाद समाज के सभी लंबित मुद्दों को लेकर भी गंभीर हैं। पूर्व की सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने निषाद समाज को मुद्दों से भटकाने का कार्य किया है और आगामी 13 जनवरी की रैली में मछुआ समाज के सामने पूर्व की सरकारों द्वारा किए गए कुकृत्य एवं मौजूदा प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा किए गए मछुआ हितैषी कार्यों को भी उनके सामने रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें