निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
यूपी में भाजपा की सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भाजपा हमारे बड़े भाई की तरह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे गुरु हैं...। हम सब एक परिवार हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दल लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए चर्चा कर रहे हैं। हमने पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का वादा किया है।
हमारा नारा '400 पार एनडीए सरकार' है। हमें उम्मीद है कि हम प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।