फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवध के जिलों में काल बनी बारिश, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत नौ की मौत

Wed, 21 Aug 2019 08:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अवध के जिलों में मंगलवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने नौ लोगों को जान ले ली। इनमें किसी की मौत बिजली गिरने तो किसी की दीवार व मकान ढहने से हुई।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नुकसान रायबरेली और अमेठी में हुआ। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये। फुरसतगंज के ब्रह्मनी गांव में पक्के मकान का बरामदा बुधवार भोर भरभराकर ढह गया।

मलबे में दबकर किसान कमलाकर सिंह की मां सरस्वती सिंह (75), बेटी बीना (30), पोता राज (15) पुत्र बृजेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि कमलाकर और उसकी नातिन गौरी (4) घायल हो गईं। ऊंचाहार के चडनई गांव में छप्पर गिरने से छोटेलाल (22) की मौत हो गई। यहीं के भदोखर के राजापुर गांव में छप्पर ढहने से गुरुचरन (60) की मौत हो गई। परशदेपुर के सुरैय्या मुवक्किलपुर गांव में छप्पर गिरने से पार्वती (60) की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश के चलते हुए ये हादसे

इसके अलावा, अयोध्या में रुदौली के गनौली गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे कंधई की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उधर गोंडा में बिजली गिरने से मनकापुर क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया गोसाई के मजरे बनकटवा गांव निवासिनी संजीला (55) की मौत हो गई।

वहीं, बलरामपुर में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा में बिजली गिरने से साहेब अली (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उधर, अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरधाभिउरा गांव में बारिश के दौरान टिनशेड ढह गया। इसमें दबकर तीन लोग घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें