फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से मुठभेड़ में सुल्तानपुर का जांबाज शहीद, खबर मिलते ही शोक में डूबा पूरा गांव

Mon, 02 Apr 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
निलेश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकियों से मुठभेड़ में सुल्तानपुर के जांबाज ग्रेनेडियर निलेश सिंह शहीद हो गए। ये मुठभेड़ शोपियां के कचदूरा इलाके में हुई।

विज्ञापन


इसमें 34 राष्ट्र्रीय राइफल्स के ग्रेनेडियर निलेश सिंह निवासी ग्राम नगरी, तहसील कादीपुर, सुल्तानपुर, सिपाही हेतराम निवासी सोनीगसर, राजस्थान व अरविंद कुमार निवासी सरायना, होशियारपुर पंजाब शहीद हुए हैं। देर रात जब निलेश के शहीद होने की खबर गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया।

दरअसल, दक्षिणी कश्मीर में एक दशक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी स्थानीय और लश्कर व हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जाते हैं। अनंतनाग और शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए।
विज्ञापन


सेना ने इस कार्रवाई में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के दो हत्यारों और हिजबुल कमांडर जुबैर अहमद तुर्रे को भी मार गिराया। एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया है।

खुफिया सूचना पर दक्षिण कश्मीर में शनिवार देर रात से शोपियां तथा अनंतनाग जिले में तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। शोपियां जिले के द्रागड़ व कचदूरा और अनंतनाग के दियालगम इलाके में एक बजे रात से घर-घर तलाशी ली जाने लगी। इसी दौरान शोपियां में बड़ी संख्या में मौजूद आतंकियों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें