फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: यूपी के शहरों की सरकार बनने का अमेरिकावासियों को रहा इंतजार, 40 लाख से अधिक ने देखी ये साइट

Mon, 15 May 2023 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कुल 40 लाख लोगों ने आयोग की वेबसाइट पर चार करोड़ से ज्यादा बार अवलोकन किया। इसमें भारतीयों के अलावा दूसरे देश के लोग भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शहरों की सरकार बनने का अमेरिका वासियों को भी शिद्दत से इंतजार रहा। निर्वाचन अवधि में लगभग एक माह में उन्होंने 5 लाख से ज्यादा बार इस चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का अवलोकन किया।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कुल 40 लाख लोगों ने आयोग की वेबसाइट पर चार करोड़ से ज्यादा बार अवलोकन किया। इसमें भारतीयों के अलावा दूसरे देश के लोग भी शामिल रहे। भारत में 3,33, 319, अमेरिका में 501936, एशिया पेसिफिक रीजन में 6477, यूरोप में 3877, फ्रांस में 2110, यूएई 6483, कुवैत में 1125 लोगों ने इसका अवलोकन किया।

पालिका में इस बार, आधे से ज्यादा करोड़पतियों की सरकार
वहीं, इस बार नगर पालिका परिषद में 199 में से 111 अध्यक्ष ऐसे चुने गए हैं जो करोड़पति हैं। पिछले चुनाव में यह संख्या 80 थी। इसी तरह से इस बार करोड़पति सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। 192 से बढ़कर यह संख्या भी इस बार 208 हो गई है।
विज्ञापन


इस बार 192 नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर यह चुनाव हुआ। इसमें 55 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार इस बार करोड़पति हैं। इसी तरह से सदस्य भी 200 से ज्यादा ऐसे हैं जिनकी चल अचल संपत्ति एक करोड़ के पार है। 5294 नगर पालिका सदस्य पद पर इस बार चुनाव हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग सबका अलग अलग आकलन कर रहा है।
विज्ञापन

  नगर पालिका अध्यक्ष   सदस्य  
  2023 2017 2023 2017
अचल        
25 लाख तक  13.57 24.75  72.03 80.48
25-50 लाख तक 9.05  18.69 11.92 8.78
50 लाख से एक करोड़ तक 19.10 16.16 7.92 5.19
करोड़ से अधिक  55.78 40.40 4.42 1.9
चल संपत्ति        
25 लाख तक  40  0.51 95.14 97.68
25-50 लाख 20.10 57.07 2.44 1.5
50 लाख से एक करोड़ 17.09 20.20 0.69 0.34
एक करोड़ से अधिक 22.11 14.14 0.32 0.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें