फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के व्यापारी को स्मैक तस्कर बताकर उठा लाई निगोहां पुलिस, पैसे छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज (लखनऊ)। निगोहां थाने की क्राइम टीम के चार सिपाही सिविल ड्रेस में रायबरेली के रानीखेड़ा गांव पहुंचे और खाद बीज व्यापारी को बाइक समेत सहित थाने उठा लाए। व्यापारी का आरोप है कि थाने लाकर स्मैक और गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में पैसे लेकर छोड़ दिया। घबराए व्यापारी ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

रायबरेली के कुर्री गांव निवासी पप्पू मौर्या खाद व बीज का व्यापारी है। उसने बताया कि शनिवार सुबह बाइक से रानी खेड़ा स्थित दुकान जाते समय रास्ते में दो बाइक सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। चारों सादे कपड़े में थे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए जबरन अपनी बाइक में बैठा लिया। इसके बाद उसकी बाइक सहित लेकर निगोहां थाने पहुंचे। पीड़ित ने सवाल किया तो स्मैक व गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए छह माह के लिए जेल भेजने की धमकी दी। व्यापारी का आरोप है कि तलाशी के दौरान उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद धमकाते हुए छोड़ दिया। मामले में थानाध्यक्ष निगोहां ने बताया कि एक संदिग्ध को पुलिस पकड़कर थाने लाई थी। उसे लोकबाधा उत्पन्न करने की धारा 290 में पाबंद करने के बाद थाने से छोड़ दिया गया। पैसे लेने का आरोप गलत है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कठेरिया ने कहा कि व्यापारी को पकड़कर थाने लाने का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें