फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Night Life Chaupati: नाइट लाइफ चौपाटी में लें अवधी व्यंजनों का स्वाद, चिकन टिक्का सहित लगेंगे 50 स्टॉल

Mon, 27 Jun 2022 06:55 PM IST
ishwar ashish सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ रिवरफ्रंट पर नाइट लाइफ चौपाटी में लोग अवधी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसकी शुरूआत के लिए एक करोड़ रुपये का शुरुआती बजट रखा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर कुल्हड़ में तंदूरी चाय के साथ लजीज बन मटर तो दूसरी ओर जायकेदार चिकन टिक्का... रिवरफ्रंट पर जल्द ही लोग नाइट लाइफ चौपाटी में कुछ इस तरह स्ट्रीट फूड के साथ अवधी व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अधिकारी इसे जल्द शुरू कराने के लिए एलडीए, नगर निगम व सिंचाई विभाग के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाल ही में लखनऊ को ईट राईट चैलेंज में पूरे देश में पांचवां स्थान मिला है। अब जल्द नाइट लाइफ चौपाटी शुरू करने पर पूरा जोर है। नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर इस बाबत एक सर्वे भी कराया जा चुका है। इसके बाद पूरा प्रस्ताव तैयार किया गया है।

बताया कि रिवर फ्रंट पर एलडीए के 12 परमानेंट स्टॉल बने हैं। उनके साथ वेंडरों को अब तक बांटी गई 18 स्पेशल कार्ट को शामिल कराया जायेगा। वेज व नॉन वेज व्यंजनों सहित कुल 50 स्टॉलों को प्रथम चरण में शामिल किया जायेगा। जिसमें अवध का मशहूर स्ट्रीट फूड विशेष रूप से शामिल रहेगा। मौके पर पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


पहले चरण के लिए रखा गया एक करोड़ का बजट
डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिये प्रथम चरण में एक करोड़ का बजट रखा गया है। पहले इसे शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक शुरू किया जायेगा। इसके बाद सभी विभागों के समन्वय से आकलन करके मध्य रात्रि तक समय को बढ़ाने पर विचार करेंगे। इस प्रस्ताव में शामिल होने वाले वेंडरों को एफएसडीए के अधिकारी साफ सफाई, कुकिंग ऑयल के सुरक्षित प्रयोग संग फूड सेफ्टी के विभिन्न मानकों पर प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ इस स्ट्रीट फूड वेंडिंग जोन का पर्यवेक्षण भी किया जायेगा।

कठपुतली संग लोक कलाओं के लिये भी स्थान
स्ट्रीट फूड के प्रतिष्ठानों से सजे इस जोन में लोगों को आगे चलकर कठपुतली नृत्य, कैमिल राइड आदि का लुत्फ देने पर भी विचार किया जायेगा। जिला प्रशासन के प्रस्ताव में इनका भी ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें