फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा नाश्ता, एनएचएम ने जारी किया आदेश

Mon, 26 May 2025 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एनएचएम ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओें को महीने में चार दिन लगने वाले सत्र में नाश्ता भी दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर आने वाली गर्भवतियों को नाश्ता स्वास्थ्य विभाग देगा। अभी तक माह में सिर्फ एक दफा नाश्ता दिया जाता था। नई गाइड लाइन के अनुसार अब माह में चार दिन लगने वाले सत्र में नाश्ता मिलेगा। इसका आदेश एनएचएम ने जारी किया है। सभी केंद्र प्रभारियों को इसका सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


एनएचएम के जरिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। माह की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर सत्र का आयोजन होता है। अफसरों का कहना है हर सत्र में 20-25 गर्भवती महिलाएं सत्र में बुलाई जाती हैं। इस सत्र में शामिल होने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए एनएचएम ने नाश्ते की व्यवस्था की है। एनएचएम ने हर सत्र के लिए दो हजार रुपये का आवंटन किया है।

ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, डिप्टी सीएम बोले- बीमारू राज्य से विकासशील बना यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दिख रही महिला आई सामने, बताई उस दिन की पूरी हकीकत; पढ़ें सब कुछ


सीएचसी को माह में आठ रुपये नाश्ते के लिए मिलेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है नई गाइड लाइन में अब चारों सत्र में गर्भवती को नाश्ता मिलेगा। अभी तक माह में एक बार ही मिलता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें