फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: तय नहीं किए जा सके आरोप, अब 25 अगस्त को सुनवाई

Tue, 14 Aug 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधायक का भाई अतुल सेंगर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के पिता की हत्या के आरोपी अतुल सिंह सेंगर सहित पांच आरोपियों पर मंगलवार को भी आरोप तय नहीं किए जा सके। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश वत्सल श्रीवास्तव ने आरोप तय करने के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।

विज्ञापन


इसके पहले इस मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर उर्फ जयदीप सिंह, विनीत मिश्रा उर्फ विनय, वीरेन्द्र सिंह उर्फ बबुआ, रामशरण सिंह उर्फ सोनू तथा शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन को कोर्ट में पेश किया गया।

मगर, कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए आरोपियों को वापस जेल भेज दिया। इन लोगों पर आरोप है कि अपने मुकदमे की पैरवी के लिए दिल्ली से उन्नाव आए सुरेन्द्र सिंह को घर वापस जाते समय मारा-पीटा तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। बाद में 9 अप्रैल को सुरेन्द्र की अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें