फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खबर आपके काम की...कई ट्रेनें 2 और 6 अक्तूबर को बदले समय से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार के दाउदपुर स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते 2 और 6 अक्तूबर को कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी। वहीं, दो ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 2 अक्तूबर को दरभंगा से 50 मिनट रीशेड्यूल कर चलाई जाएगी। वहीं 6 अक्तूबर को 05443 छपरा कचहरी-मऊ अनारक्षित स्पेशल छपरा कचहरी में 45 मिनट, 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा में 30 मिनट और 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से एक घंटे रीशेड्यूल कर चलाई जाएगी। इसी तरह 2 अक्तूबर को 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल गाड़ी रास्ते में 20-20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

पंजाब के ढंडारी कलां स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव जारी रहेगा


पंजाब के ढंडारी कलां स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव अभी जारी रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस की ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव की अवधि 29 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन ढंडारी कलां स्टेशन पर दोपहर 3ः05 बजे पहुंचती है। 14604 अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस का अब इस स्टेशन पर ठहराव 25 दिसंबर तक होगा। यह ट्रेन ढंडारी कलां स्टेशन पर शाम पौने चार बजे पहुंचती है। 15332 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ढंडारी कलां स्टेशन पर 30 दिसंबर तक रुकेगी। ट्रेन स्टेशन पर रात 8ः35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें