फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को लगे टीके, मिला प्रशिक्षण

Wed, 20 Aug 2014 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा से जुड़ी बारीकियों और वहां बरती जाने वाली ऐहतियात की जानकारी हज यात्रियों को नदवा कॉलेज में हज कमेटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में दी गई।
विज्ञापन


शिविर में 745 यात्रियों को टीके लगाए गए, जिसमें 413 आदमी व 332 औरतें शामिल रहीं।
हज-2014 के लिए लखनऊ से पहली फ्लाइट 27 अगस्त को रवाना होगी। इसलिए यात्रियों को हज से जुड़ी जानकारियां देने व उनके टीकाकरण के लिए राज्य हज कमेटी की ओर से नदवा कॉलेज में सुबह 10 बजे से कैंप लगाया गया।

पर, बदइंतजामी के कारण दोपहर में भीड़ बेकाबू हो गई। हज कमेटी से जुड़े एजाज सिद्दीकी, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी व मौलाना राबे हसनी मदनी ने यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


मौलाना याकूबी ने बताया कि यात्रियों को दिमागी बुखार व इंफ्लूएंजा के टीकों के अलावा पोलियो ड्रॉप भी पिलाई गई। कुल 745 लोगों का टीकाकरण हुआ।
आधार कार्ड पर मिलेगी व्हीलचेयर, चलेंगे मेट्रो सेमदीना में बुजुर्ग यात्रियों को व्हीलचेयर आधार कार्ड दिखाने पर मिल जाएगी। वहीं यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। मौलाना याकूबी ने बताया कि पहले व्हीलचेयर मुफ्त में इंडियन हज कमेटी केकार्ड पर मिलती थी। अब भारतीय पहचानपत्रों से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें