फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों की चाहत में खेल: बाल विकास विभाग का मामला, मुख्य सेविकाओं के बाद होगी नव प्रोन्नत CDPO की तैनाती

Thu, 11 Sep 2025 01:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में बाल विकास विभाग में उल्टी गंगा बह रही है। पहले सीडीपीओ की तैनाती होनी थी। लेकिन, चहेतों को मनचाही पोस्टिंग के लिए मुख्य सेविकाओं को पहले विकल्प दे दिया गया है। अब मुख्य सेविकाओं के बाद नव प्रोन्नत सीडीपीओ को तैनाती मिलेगी। 
विज्ञापन
सीडीपीओ तैनाती - फोटो : विभाग की वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में उल्टी गंगा बह रही है। जिनकी तैनाती पहले होनी चाहिए, उनकी बाद में हो रही है। पहले नव चयनित मुख्य सेविकाओं की तैनाती के बाद अब नव प्रोन्नत बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) की पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है। मुख्य सेविकाओं की तैनाती आदेश में खेल का खुलासा होने के बाद आईसीडीएस निदेशालय ने बुधवार को नव प्रोन्नत 197 सीडीपीओ को तैनात करने के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


नियमानुसार पहले मुख्य सेविका से सीडीपीओ के पद पर प्रोन्नति पाने वाली अधिकारियों की तैनाती के बाद रिक्त पदों को जोड़ते हुए सभी पदों का विवरण जारी किया जाना चाहिए था। इसी आधार पर जिलों की सूची जारी करनी थी, लेकिन लखनऊ समेत कुल 6 जिलों के रिक्त पदों को छिपाकर शेष 69 जिलों के ही विकल्प दिए गए थे। 

अमर उजाला ने 8 सितंबर के अंक में नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं की पोस्टिंग के लिए दिए गए ऑनलाइन विकल्प में जिलों की सूची में खेल होने का खुलासा किया था। अमर उजाला में विस्तार से खबर छपने के बाद उच्चस्तर पर लिए गए संज्ञान के बाद निदेशक आईसीडीएस की ओर से नव प्रोन्नत 197 सीडीपीओ को ऑनलाइन विकल्प दिए गए हैं। 

विभाग की वेबसाइट पर अपने विकल्प भरने होंगे

तैनाती के लिए सभी को विभाग की वेबसाइट icdspreference.upsdc.gov.in पर अपने विकल्प भरने होंगे। विकल्प भरने के लिए 19 सिंतबर की रात 12 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद नव प्रोन्नत सीडीपीओ की जिलों में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें