फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पंखे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 7 महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 01 Aug 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पंखे से लटकी लाश
विज्ञापन
लखनऊ के निगोहां इलाके में एक 22 साल की नवविवाहिता की लाश पंखे से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की के घरवालों का आरोप है क‌ि ससुरालवालों ने दहेज के ल‌िए महिला की जान ले ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निगोहां के मस्तीपुर में रहने वाले संतराम के बेटे विक्रम की शादी भोलाखेड़ा की रहने वाली गुड़िया से 23 नवंबर 2016 को हुई थी।

ससुरालवालों के मुताबिक गुड़िया के ससुर संतराम रेलवे में ही ड्यूटी के ल‌िए लखनऊ शहर गए थे। पत‌ि विक्रम सिंह लारा एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का पेपर देने फैजाबाद गया था। सास ब्रजरानी खेत गई थी। लगभग  12.30 बजे सास खेत से लौटी तो डाकिया ने बैंक के कागज दिए। सास अंदर गई तो देखा गुड़िया पंखे से लटकी है। 

जबक‌ि गुड़िया के भाई ब्रजेश का कहना है क‌ि बहन की शादी में काफी दहेज दिया गया था फिर भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। ब्रजेश का कहना है, ससुरालवालों ने उसे मारकर पंखे से लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें