फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने नवनियुक्त और स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द वेतन देने के निर्देश दिए

Tue, 18 May 2021 02:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने  नवनियुक्त और स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द वेतन भुगतान करने के साथ ही दस्तावेज सत्यापन में जो शिक्षक फर्जी पाए जाएंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने परिषदीय स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों और स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब पर नाराजगी जताते हुए जल्द वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। द्विवेदी ने गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल के 19 जिलों की समीक्षा बैठक में शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन तेजी से कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों का अंतिम भुगतान प्रमाण पत्र (एलपीसी) भेजने में अनावश्यक विलंब करने वाले बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों और कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ और बीमा का अविलंब भुगतान करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि दस्तावेज सत्यापन में जो शिक्षक फर्जी पाए जाएंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक शिक्षकों एवं कर्मचारियों के देयकों के तत्काल भुगतान करने को कहा है। द्विवेदी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संपर्क कर स्कूलों के कायाकल्प में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोविड से संबंधित किसी भी कार्यों में गर्भवती महिला शिक्षकों या ऐसी शिक्षिकाएं जिनके छोटे बच्चे हैं तथा बीमार शिक्षकों की ड्यूटी ना लगाई जाए।

विज्ञापन

शपथ पत्र लेकर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को वेतन भुगतान के आदेश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने प्रदेश में गत वर्ष सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता संवर्ग में नवनियुक्त शिक्षकों को शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान कराने के आदेश जारी किए हैं। उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 15 मई को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को ज्ञापन देकर छह महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने का मामला उठाया था। 

संघ के अध्यक्ष हेमसिंह पुंडीर ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बताया था कि महामारी में बोर्ड और विश्वविद्यालयों में दस्तावेज सत्यापन का कार्य नहीं हो रहा है। दस्तावेज सत्यापन के अभाव में शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उप मुख्यमंत्री ने मामले में विभाग के निदेशक को कार्यवाही के निर्देश दिए। निदेशक ने सोमवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर नवनियुक्त शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें