फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से एक और ट्रेन लखनऊ से पुणे के लिए

Wed, 09 Oct 2013 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-पुणे के बीच एक और स्पेशल ट्रेन 10 अक्तूबर से चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे दुर्गा पूजा, दशहरा, बकरीद और दिवाली सहित अन्य त्योहार को देखते हुए गोरखपुर-पुणे के मध्य ट्रेन नंबर 05023 व 05024 का संचालन करने जा रहा है।
ये होगा रूट
ट्रेन नंबर 05023 गोरखपुर से 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल हबीबगंज, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कॉपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर और दौण्ड होते हुए तीसरे दिन तड़के 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन नंबर 05024 पुणे से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 10.45 प्रस्थान करके सुबह 7.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में एक वातानुकूलित 2 टीयर, एक वातानुकुलित 3 टीयर, आठ शयनयान, छह सामान्य श्रेणी के अलावा दो एसएलआर कोच होंगे।
आजमगढ़ के लिए वॉल्वो शुरूआलमबाग अड्डे से आजमगढ़ के लिए वॉल्वो का संचालन मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। इस वॉल्वो का एक पखवारा पहले यात्रियों के अभाव में संचालन ठप कर दिया गया था।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें