फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा के लिए नई ट्रेन आज से

Fri, 24 Jan 2014 10:05 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बांद्रा जाने के लिए शहरवासियों को एक नई साप्ताहिक ट्रेन का तोहफा शुक्रवार को मिलेगा। 
विज्ञापन


रेल बजट में घोषित रामनगर-बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन (19061/19062) का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा। प्रयोग के तौर पर ट्रेन का संचालन 24 को बांद्रा से और 27 जनवरी को रामनगर से होगा।
विज्ञापन


इसके बाद इस ट्रेन का नियमित संचालन बांद्रा टर्मिनल से प्रत्येक गुरुवार को एवं रामनगर से प्रत्येक शनिवार को होगा।

रामनगर-बांद्रा ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रामनगर से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान कर शाम 4:20 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन कानपुर सेंट्रल होते हुए रविवार रात 10:25 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसएलआर, छह जनरल श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी, दो एसी तृतीय और 1 एसी द्वितीय की बोगी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें